रवि सेन 9630670484
दुर्ग-भिलाई !हमर मितान- साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में दिनाँक 19/08/2022 दिन शुक्रवार को वडी थदड़ी पर्व एवं जन्माष्टमी पर्व अत्यंत धूम धाम से मनाया गया।और समाज के लोगों के लिये ख़ुशी की बात यह है कि इस वर्ष वडी थदड़ी और जन्माष्टमी पर्व दोनों कार्यक्रम संयुक्त रूप से एक ही दिन मनाये गये।महिला मंडली के सदस्यों द्वारा भगवान् श्री कृष्ण, साईं झूलेलाल की आरती , पल्लव,भजन, कीर्तन सत्संग एवं अरदास की गयी।और भगवान् श्री कृष्ण को समाज के सभी परिवारों के सहयोग से छप्पन भोग भी लगाया गया।
साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली के सदस्यों द्वारा थदड़ी पर्व के बारे में यह बताया गया कि यह पर्व शीतला माता के द्वारा पुत्रों की दीर्घायु के लिये माताओं को दिए जाने आशीर्वाद की स्मृति में मनाया जाता है।इसके बारे में यह कथा भी बताई गयी कि एक बार कान्हा बीमार हो गए थे । तो उनकी माता ने शीतला माता से प्रार्थना की ।कि हे माता मेरे पुत्र को स्वस्थ कर दें तो मैं घर में मीठी रोटी बनाकर घर में ठंडा भोजन पकाकर खाऊँगी।और उनकी ये प्रार्थना शीतला माता ने सुन ली।और कान्हा स्वस्थ हो गये।और तभी से सिंधी समाज शीतला माता की पूजा अर्चना कर शीतला सप्तमी के दिन अपने घर में चूल्हे न जलाकर एक दिन पूर्व के अपने घर बने व्यंजनों (मीठी कोकी,लोला,खस्ता ,दहीबड़ा,तली सब्जियां) को दिन भर ठन्डे भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं।इस पर्व में थदड़ी एवं जन्माष्टमी पर्व से सम्बंधित क्विज कांटेस्ट के आयोजन भी बच्चों को अपनी संस्कृति के ज्ञान में वृद्धि करने लिए करवाये गये।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान् श्री कृष्ण की झांकी के लिये समाज के बच्चों एवं युवाओं के द्वारा भगवान् श्री कृष्ण के स्वरूप में जूनियर वर्ग में प्रथम कृष्ण अगम पिनयानी,राधा के स्वरूप में अनन्या थारवानी फैंसी ड्रेस में प्रथम चहक बढ़ानी कविता में प्रथम सृष्टि बढ़ानी,गोपी श्रृंगार में प्रथम वंशिका ,संगीत में प्रथम अमृत कृष्णानी, नृत्य में जूनियर में प्रथम सृषा रही।कार्यक्रम संचालन अलका थारवानी ने किया।और विजयी सभी प्रतिभागियों को समाज द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।इस अनूठे आयोजन अवसर पर सिन्धी समाज के एवं स्थानीय अनेकों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।