रवि सेन दुर्ग
दुर्ग ! हमर मितान- कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज पुलगांव चौक से नेहरु नगर चौक तक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी अभियंताओं को ब्लूप्रिंट के माध्यम से सड़क निर्माण और नाली निर्माण कार्य करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने नालियों का निर्माण कुछ इस प्रकार से कराने के लिए कहा ताकि जो पानी हेतु जो पाइपलाइन बिछी है वो डिस्टर्ब न हो। मिनीमाता की मूर्ति को सड़क के किनारे शिफ्ट करने के लिए कहा ताकि यातायात को बेहतर बनाया जा सके। साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर वृक्षारोपण करने के लिए कहा।
