दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही,थाना मोहन नगर क्षेत्र से 114 पुड़िया ब्राउन शुगर जप्त,1 लाख 25 हज़ार कीमती ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।सब्जी बेचने के आड़ में बेचता था, ब्राउन शुगर!


 रविआनंद 9630670484

हारेगा नशा जीतेगा दुर्ग अभियान के तहत कार्यवाही।नशे के कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ।

सब्जी बेचने के आड़ में बेचता था, ब्राउन शुगर । दुर्ग - मिलाई क्षेत्र में करता था ब्राउन शुगर की बिकी।

दुर्ग सिविल टीम एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त कार्यवाही ।

दुर्ग!हमर मितान-दुर्ग शहर में अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुस) द्वारा नषे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देष प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर- श्री संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री बँकर वैभव रमणलाल (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक श्री विपिन रंगारी के नेतृत्व में दुर्ग सिविल टीम, थाना मोहन नगर की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सत्त निगाह रखी जा रही थी विशेष सुत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी तारतम्य में आज दिनांक 25.04.2023 को सिविल टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि नया गंज मंडी धमधा नाका के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर अपने पास रखा है और उसे बेंच रहा है कि सूचना मिलने पर थाना मोहन नगर, एवं दुर्ग सिविल टीम द्वारा नया गंजमंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी ढालेश्वर साहू उर्फ चोपो को पकड़ा आरोपी के कब्जे से कुल 114 नग ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध मौके पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर द्वारा की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, सउनि किरेन्द्र सिंह, सउनि भीखम साहू, आरक्षक कांति शर्मा, सचिन सिंह एवं सिविल टीम से जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, थॉमसन पीटर, कमलेश यादव, गौर सिंह, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद, की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

आरोपी का नाम

धारा 21 क 27क एनडीपीएस एक्ट एवं नगदी रकम 2580 रू. जुमला कीमती 1 लाख 27 दुर्ग हजार 80 रू.।ढालेश्वर साहू उर्फ चोपो पिता भरत साहू उम्र 25 वर्ष पता दुर्गा चौक शंकर नगर।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने